
रायगढ़/सुधीर चौहान। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के संस्था प्रमुख शिरीष शारडा व सचिव तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण प्राचार्य शिक्षा शास्त्र प्रो तेजराम नायक तथा यूजी पीजी के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में समस्त शैक्षणिक अशैक्षणिक स्टॉफ ने दिनाँक 23 दिसंबर को उड़ीसा राज्य के महानदी तट पर स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक धार्मिक स्थल मां पत्थरासेनी का शैक्षणिक भ्रमण कर दर्शन किया।उक्त स्थल रायगढ़ से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दिशा की ओर विकासखंड आमाभोना ग्राम जामपाली के पास है।






