भाजपाराजनीतिसामाजिक

समाधान शिविर=आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिशा में सार्थक पहल:- संजय भूषण पांडेय

सारंगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशों के अनुसार आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से इन दिनों समाधान शिविरों का आयोजन किए जा रहैं है। समाधान शिविर का मुख्य उद्वेश्य जनता और शासन प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध पारदर्शी तरीके से निराकरण कर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उक्त उदगार जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने गत दिवस सारंगढ़ विकासखंड के नौरंगपुर गांव आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि छोटी छोटी समस्याओं के समाधान के लिए आमजनों को कही भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा मौके पर ही समस्याओं के निदान किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजनों को निश्चित समयावधि में मिले ये बात सुनिश्चित करें तथा समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सरकार की प्राथमिकता है।

इसी प्रकार बरमकेला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके घर के द्वार पर ही करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत पर मिले तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद हो,यही इस शिविर का मुख्य उद्वेश्य है। उन्होंने शिविर में पर्यावरण विभाग की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुएअनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कहा कि इस शिविर में सभी विभागों की उपस्तिथि सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे शिविरों में जरूर आए और विभागीय योजनाओं का लाभ जरूर ले।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button