
आचार्य श्री कीर्तन सूपकार साहित्य श्री सम्मान से होंगे सम्मानित
नारी शक्ति सम्मान से भारती पटेल भवि होंगी सम्मानित
स्वतंत्र भारत न्यूज 24 का विमोचन और हास्य कवि सम्मेलन
नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विकासखंड बरमकेला में आगामी 12 अप्रैल 2025 को अपराह्न 3 बजे से एक बृहद सम्मान समारोह सह हास्य कवि सम्मेलन साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमे ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत,जनपद पंचायत और जिला पंचायत के नव निर्वाचित समस्त जन प्रतिनिधियों का स्मृतिचिन्ह भेंट करके सम्मान किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा दो विशेष सम्मान जो एक साहित्य के क्षेत्र में *साहित्य श्री सम्मान* और समाज सेवा के लिए *नारी शक्ति सम्मान*। साहित्य श्री सम्मान के लिए क्षेत्र के बहु आयामी प्रतिभा के धनी, ख्यातिलब्ध विद्वान वरिष्ठ साहित्यकार ज्योतिषाचार्य “आचार्य पंडित कीर्तन सूपकार जी महाराज” को सम्मानित किया जाएगा। वहीं समाज में सशक्त नारी उत्थान के लिए समाजसेवी और अस्तित्व एक पहचान संस्था की अध्यक्ष “भारती पटेल जी,” श्रृंगार कवयित्री को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । इस कार्यक्रम के आयोजक पत्रकार सुधीर चौहान और संयोजक कवि कमलेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, अति विशिष्ट अतिथियों में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, पूर्व विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही जी करेंगे ।

इस विशिष्ट सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों में ज्योति पटेल भाजपा (जिला अध्यक्ष), तारा देवांगन (अध्यक्ष जिला कांग्रेस),जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय जी, उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक जी, अरुण मालाकार (पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी), जिला पंचायत सदस्य में डॉ अभिलाषा कैलाश नायक,श्रीमती सरिता मुरारी नायक, श्रीमती सहोद्रा सिदार तथा बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान, उपाध्यक्ष ओंकार पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष बरमकेला श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद पटेल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला राजू नायक जी (मेडिकल), उपाध्यक्ष सरिया नगर पंचायत अरुण सराप, पेंशनर संघ अध्यक्ष श्री विश्वेश्वर नायक, समाजसेवी यशवंत नायक, तोशराम साहू जिलाध्यक्ष आमंत्रित है। यह कार्यक्रम बरमकेला विकासखंड मुख्यालय से पूर्व दिशा में ग्राम बोईरडीह के देवगांव रोड़ स्थित मैदान में संपन्न होगा। इस अवसर पर समस्त क्षेत्रीय जन, जन प्रतिनिधिगण, सर्व समाजसेवी, साहित्य प्रेमी, ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे । दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समभाव सम आदर्श, के रूप में यह पहला और बृहद कार्यक्रम है जहां हर राजनीतिक दल, हर वर्ग के लोग एक साथ एक मंच, एक स्थान पर सम्मान समारोह पर उपस्थित होंगे । विशेष रूप से इस कार्यक्रम में स्वतंत्र भारत 24 न्यूज का विमोचन होगा । हास्य कवि सम्मेलन में जानेमाने कवि आमंत्रित हैं। आमंत्रित कवियों में – मंच संचालक शशिभूषण स्नेही (हास्य व्यंग,गीत) बिलाईगढ़, वाह भाई वाह फ्रेम बंशीधर मिश्रा अकलतरा, गजराज दास महंत भिलाई, सोमप्रभा नूर कोटा, जमुना जवान गोरा हास्य, रायगढ़, अंजुलता (अंजू) बिलासपुर, संयोजक कमलेश यादव धाकड़ कुम्हारी होंगे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती विनीता प्रमोद नायक जी और ग्रामीणजन विशेष सहयोग और सेवा प्रदान कर रहे हैं। इस सम्मान समारोह में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला विकासखंड बरमकेला के 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, और 96 ग्राम पंचायत सरपंच सम्मानित किए जाएंगे।






