शिक्षासम्मान

अभिनव विद्या मंदिर पुसौर की छात्रा विधि भोसले ने ने 12 वी में किया टॉप,10 वीं में जशपुर आत्मानंद स्कूल के राहुल रहे अव्वल

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा-दसवीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा-बारहवीं) की मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव एवं मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम में कक्षा 10वीं में 98.83% अंक के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल, जशपुर के छात्र राहुल यादव और कक्षा 12वीं में 98.20% अंक के साथ रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव वी.एम.एच.एस. पुसौर, रायगढ़ की छात्रा विधि भोंसले को प्रथम स्थान मिला।

रायगढ़ जिले में शिक्षा का हब कहे जाने वाले पुसौर अंचल ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में परचम लहराया है। इससे पूर्व भी सरकारी व अभिनव विद्या मंदिर स्कूल प्रदेश स्तर में अपना परचम लहरा चुकी है। प्रत्येक वर्ष पुसौर क्षेत्र के मेधावी छात्रों ने रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है। इस बार अभिनव स्कूल की छात्रा विधि भोसले ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 12वीं में 98.20% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ टॉप कर रायगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है। वही दसवीं में 98.83% अंक हासिल कर आत्मानंद स्कूल के छात्र राहुल ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल कर जशपुर अंचल का नाम गौरवान्वित किया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button