
सरिया:- पूर्वी भाग के कई गांव के ग्रामीण हाथियों के आतंक से इन दिनों काफी दहशत में हैं। 27 हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी ने पूरनीडीह पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कैलाटाड़ में मंगलवार की रात उत्पात मचाया। स्कूल के दरवाजे खिड़की को तोड़कर अंदर रखे चावल, दाल, आलू एवं अन्य सामग्री खा गए।

विद्यालय के सचिव इम्तियाज अंसारी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हाथी फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शाम होते ही लोग हाथियों के डर के साए में रहते हैं. विभाग को आवेदन देकर समस्याओं को अवगत कराया गया । वन विभाग के कर्मचारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर हाथी को न छेड़ने की अपील कर रहे हैं। साथ ही हाथियों को दूर जंगल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ।






