खेलमनोरंजनराजनीतिसंगठन

हेलेना मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आमापाली में फायनल बिरनिपाली रहा विजेता

डोंगरीपाली/सुधीर चौहान:- स्व.हेलेना सिंह स्मृति में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल समापन दिवस पर पहुंचे मुख्य अतिथि सारंगढ के लोकप्रिय विधायक श्रीमती उतरी गणपत जांगड़े के प्रतिनिधि गणपत जांगड़े,जिला पंचायत सभापति बिलास तिहारुराम सारथी,दैनिक भास्कर संवाददाता संदीप शर्मा,ब्लाक अध्यक्ष ताराचंद पटेल,सभापति जनपद पंचायत बरमकेला पुष्पराज सिंह बरीहा,विधायक प्रतिनिधि बरमकेला कन्हैयालाल सारथी,थाना प्रभारी डोंगरीपाली ए. के.बेक,प्रवक्ता जिला कांग्रेस गोपाल बाघे,रामकुमार मानिकपुरी,सरपंच ग्राम पंचायत कोकबहाल प्रतिनिधि प्रदीप देहरी,प्रदेशाध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण संघ सुभाष चौहान, सदस्य कृषि उपज मंडी बरमकेला धर्मेंद्र चौहान,सरपंच डभरा प्रतिनिधि सुशील नायक,पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता,युवक कांग्रेस महासचिव प्रकाश तिवारी,जनपद सदस्य प्रतिनिधि संपत बरीहा उपस्थित रहे।


बरमकेला ब्लाक के अंतिम छोर उड़ीसा बार्डर पर चल रहे अंतर्राज्यीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ व उड़ीसा के मध्य 32 टीमो ने इस प्रतियोगिता में शामिल हुये।यह प्रतियोगिता 7 दिवस तक चला और सबके सहयोग से संपन्न हुआ।
फायनल मैच बिरनिपाली व जटीयापाली के मध्य 7-7 ओभर खेला गया।जोबिरनिपाली ने टॉस जीतकर जटियापाली को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।बिरनिपाली ने 7 ओभर में 6 विकेट के नुकसान पर 74 रन का टारगेट दिया और जटियापाली ने 7 ओभर में 4 विकेट के नुकसान पर महज 61 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा।और फायनल पर बिरनिपाली ने कब्जा कर लिया। फायनल विजेता टीम को हेलेना मेमोरियल क्रिकेट क्लब आमापाली की ओर से शील्ड कप व 10001 हजार नगद राशि व उप विजेता टीम को द्वितीय पुरुस्कार बासुदेव नंद की ओर से 5001 नगद राशि व शील्ड कप प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के सहयोगी रहे सारंगढ विधायक उतरी गनपत जांगड़े,बासुदेव नंद,पुलिस थाना डोंगरीपाली ए.के.बेक,सरपंच कोकबहाल जान्हवी प्रदीप देहरी,सभापति जिला पंचायत अनिका बिनोद भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य बिलास तिहारुराम सारथी,बेदराम पटेल,नारायण प्रसाद बंजारा,महादेव बंजारा, पूरन बरीहा,लखीराम पटेल,नारायण पटेल,जल विभाग,संतराम नंद, कमल चौहान,गोपाल बंजारा इन सभी सहयोग कर्ताओं का हेलेना मेमोरियल क्रिकेट क्लब हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्लब के अध्यक्ष पालेश्वर नंद, रामकृष्ण पटेल,शंकर पटेल,बिभीषण बरीहा कप्तान सुकान्त बंजारा, उपकप्तान सहदेव बंजारा,पूर्व कप्तान सुनील बंजारा,दिलीप बंजारा, विजय चौहान,आसिष नंद, अभिषेक नंद, छोटू बंजारा, विशेष बंजारा,ईश्वर यादव,गुणसागर बरीहा,लोचन नंद,आकाश नंद,किशन बंजारा, मुकेश,सुरेंद्र बंजारा,गुरुदेव बरीहा,चन्द्रो,झारू एवम समस्त ग्रामवासी को व मंच संचालन लिंगराज गुप्ता,मोहित दीप एवम सभी अतिथियों, सहयोग कर्ताओं,दर्शकों,खिलाड़ियों, पत्रकारों का हेलेना मेमोरियल क्रिकेट क्लब के संस्थापक संकीर्तन नंद ने आभार प्रकट किए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button