कानूनक्राइम

संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनजर तत्काल सड़क डिवाइडर में लगे स्थाई विज्ञापन होर्डिंग को काटकर हटाया गया

रायगढ़/ कबीर चौंक ओडिशा रोड मे सड़क पर बने डिवाइडर में sky lounge संचालक द्वारा स्थायी रूप से विज्ञापन होर्डिंग लगाया गया था जिसे प्रमुखता से खबर उजागर द्वारा ने 2न्यूज के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचना संज्ञान दिया गया था। इस तरह शहर में कई सारे दुकानों और संस्थानों का विज्ञापन पूरे शहर की सड़क डिवाइडर में आपको दिख सकते हैं जो कि राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनता है और दुर्घटनाएं भी होने की आशंका बनी रहती है।

कबीर चौक उड़ीसा रोड पर उक्त sky lounge संस्थान के पास पार्किंग की जगह भी नहीं है यहां आने वाली चार पहिया वाहनो को सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी की जाती हैं। जिससे सड़क भी संकरा होता है और दुर्घटनाओं की संभावना प्रबल होती है। सड़क डिवाइडर में sky lounge संचालक द्वारा स्थायी रूप से विज्ञापन होर्डिंग लगाए जाने की खबर को जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लिया और खबर प्रकाशन के चंद घंटों के भीतर संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनजर सड़क डिवाइडर से विज्ञापन होर्डिंग को काटकर हटाया दिया गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button