कानूनक्राइमसामाजिक

ग्राम पंचायत मारोदरहा के आश्रित ग्राम केनाभाटा में सड़क पर पानी और कीचड़ होने से लोगों का निकलना मुश्किल,जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

बरमकेला:- बारिश की वजह से सड़कों पर गंदगी, कीचड़ व जलजमाव की स्थिति हो गई है। जबकि शहर से लेकर गांव तक की सड़कों को बनवाने से लेकर मरम्मती करण के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।

जहां एक तरफ पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है वहीं उनके गांव में स्वच्छ भारत अभियान की खिल्ली उड़ाई जा रही है। ग्रामीणों की बार बार शिकायत के बाद भी सरपंच व सचिव  ने आज तक समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। जिसके कारण सड़क तालाब व कीचड़ में तब्दील हो गया है ।

लगातार सुर्खियों में रहने वाला ग्राम पंचायत मारोदरहा के आश्रित ग्राम केनाभाटा का मामला प्रकाश मे आया है…

जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत खाने वाला ग्राम पंचायत मारोदरहा के  आश्रित ग्राम केनाभाटा के मुख्य मार्ग से घनी बस्ती की ओर जाने वाली  कच्ची सड़क है। बरसात में इस मार्ग में पानी के जमाव से सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिसकी वजह से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।कच्ची सड़क में पानी भर जाने की वजह से मार्ग कीचड़ से सन गया है। आलम यह है कि इस मार्ग में दुपहिया वाहन चलना तो दूर लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं। जिसकी वजह से प्रतिवर्ष बारिश के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ युक्त हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि  लोग प्रतिदिन इसी रास्ता के माध्यम से  मुख्य मार्ग तक  आते जाते हैं। कच्ची सड़क होने के कारण  हमेशा वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिससे हम सबों को काफी असुविधा होती है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि पानी व कीचड़ की वजह से आए दिन इस मार्ग में आने जाने वाले ग्रामवासी  गिर रहे हैं बरसात के दिनों में तो इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है पता ही नहीं चलता है कि रोड कहां है और गड्ढा कहां है। सड़क पर के गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाती है। बारिश के दिनों में स्थिति ऐसी हो जाती है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है किसी भी निजी विद्यालय का वाहन सड़क जर्जर होने के कारण गांव तक नहीं आ पाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी असुविधा होती है। सड़क निर्माण को लेकर कई बार  जिम्मेदार  जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक का ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन इस पर आज तक किसी ने कोई पहल नहीं की।

ग्रामीणों का कहना है कि जब से  महेत्तर राम सारथी सरपंच  बने है तब से गांव का विकास जीरो है ना रोड सही है, ना पानी सही ढंग से मिल पा रहा है, ना सोसाइटी में राशन सही ढंग से मिल पा रहा है यह सब मूलभूत समस्या होने के बाद ही सरपंच को  ग्रामीणों इस समस्या से  कोई मतलब नहीं है यह सरपंच के कार्यकाल में बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है?

क्या कहते हैं ग्रामीण  नरेंद्र कुमार यादव:- गांव में पानी की किल्लत से  हम लोग जूझ रहे हैं  गांव में जितने भी बोर बोरिंग है  सब खराब पड़े हुए हैं  हमने ग्राम पंचायत सरपंच  को कई बार संज्ञान में देने के बाद भी  आज तक  बोर बोरिंग की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ  हम लोग पीने के लिए पानी प्राइवेट घरों के बोर से  पानी मांग कर  अपना गुजारा चला रहे हैं रोड की स्थिति दैनीय  हो चुकी है सरपंच व सचिव को  इस आश्रित ग्राम से कोई मतलब नहीं है जर्जर सड़क के कारण  स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सरपंच को कई बार बोलने के बाद भी  सरपंच व सचिव के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि  यह रोड की समस्या को हम समस्त ग्राम वासियों ने  क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े  के दौरा कार्यक्रम मे उन्हें  अवगत कराए थे लेकिन सिर्फ विधायक के द्वारा  आश्वासन मिला रोड को बनवाया जाएगा लेकिन बहुत बड़ी विडंबना यह है कि  अब विधायक का कार्यकाल समाप्ति के कगार पर है और रोड की हालत जस की तस है सिर्फ ये नेता चुनाव के समय सिर्फ वोट मांगने आते हैं और जितने के बाद  अपनी शक्ल तक नहीं दिखाते है।

पढ़िए क्या कहते हैं ग्राम पंचायत सरपंच मारोदरहा

हमने ग्राम पंचायत सरपंच से  रोड के विषय में जानकारी लेनी चाहिए तो  सरपंच का कहना है कि  ग्रामसभा करवाता हूं और पानी और सड़क की समस्या को हल करवाता हूं.।

क्या कहते हैं सचिव मारोदरहा…

पिछले सत्र में ही हमने उस रोड का मुरमीकरण करवाया था लेकिन बारिश होने के कारण वह गया और जो भी बोर खराब है उसे बनाता हूं ।

पढ़िए क्या कहते हैं ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस ताराचंद पटेल

हमने ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस ताराचंद पटेल से दूरभाष के माध्यम से  संपर्क किया और रोड  वह पानी की समस्या के बारे में जानकारी चाहा  तो पटेल जी का कहना है कि मैं सोमवार को  जो भी बोरिंग खराब है  उसे बनाता हूं
रोड की समस्या का भी समाधान  करवाता हूं ।

क्या कहते हैं क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े:- हमने क्षेत्र विधायक से सड़क के बारे में जानकारी चाहि तो क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े का कहना है कि रोड बजट में शामिल कराया गया है बरसात के खत्म होते रोड का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button