राजनीतिसामाजिक

सारंगढ़ का अगला विधायक कौन एग्जिट पोल वोटिंग में अनिका भारद्वाज की बढ़त, दूसरे पायदान में विधायक उत्तरी जांगड़े,तीसरे में विलास सारथी और चौथे में घनश्याम मनहर को मिला जनता का मत

सारंगढ़ कॉन्ग्रेस विधायक पद की प्रत्याशी और जीत को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे एग्जिट पोल वोटिंग के रिजल्ट में कांग्रेस से श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सभापति को बढ़त मिली है जबकि दूसरे स्थान पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े तीसरे स्थान पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विलास सारथी और चौथे स्थान पर कांग्रेस नेता घनश्याम मनहर को जनता ने अपना मत दिया है। सारंगढ़ विधानसभा सीट जो हमेशा से चर्चा में रहती है सोशल मीडिया में दिनभर चले सर्वे के मतदान में लगभग 1424 से लोगों ने अनिका भारद्वाज तथा 1246 लोगों ने उत्तरी जांगड़े को अपना विधायक चुना है। उक्त सर्वे रिजल्ट को लेकर कांग्रेस के संगठन में खलबली मचना जायज है।

गौरतलब हो कि कल दोपहर तक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सर्वे वोटिंग में आगे चल रही थी और उनके समर्थकों कार्यकर्ताओं तथा जनता अपना मत डाल रही थी साथ ही सहयोगियों के द्वारा मतदान के लिए अपील भी की जा रही थी लेकिन शाम से लेकर रात तक के अंतराल में अनीका भारद्वाज को उनके समर्थक और जनता ने भरपुर मतदान किया और वह पहले पायदान पर पहुंची। गौरतलब हो की राजनीतिक हलकानों में उक्त सर्वे को अहम माना जा रहा है और सूत्रों की माने तो कुछ दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच भी अगला पीएम कौन का सर्वे हुआ था, जहां राहुल गांधी को आगे बताया गया। सारंगढ़ अंचल की भी आप बात की जाए तो नए जिले में सारंगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर सर्वे के बाद शहर गांव चौक चौराहे में कई तरह की चर्चाएं गर्म है, जहां अनिका भारद्वाज को भरपूर जनता का समर्थन मिलता दिख रहा है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button