राजनीतिसामाजिक

बरबसपुर में रोजगार गारंटी में तीन हफ्ता से अधिक समय तक काम किए पैसा नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान : विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू

जनसंपर्क कर समस्याओं को सुनकर निराकरण का प्रयास

महासमुंद: विधानसभा विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण भी करा रहा है आज जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर मे जनसंपर्क कर लोगों का हालचाल जानने पहुंचे पर इस दौरान ग्रामीणों ने चन्दन गुलाल लगाकर कर भव्य स्वागत किया।


जनसंपर्क भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने अपने विभिन्न प्रकार की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जिसमें ग्रामीणों ने बताया
रोजगार गारंटी में तीन हफ्ता से अधिक समय तक काम किए पैसा आज तक नहीं मिला है कई बार इसके संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर हैं हमारी समस्याओं को कोई नहीं सुनता, और आगे कहा
हमारे गांव में कई सालों से आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, और बुजुर्ग, विधवा पेंशन योजना का लाभ भी आज तक नहीं मिला,
हेमिन साहू के घर के पास खंबा लगे जिसमें 6 बार आगजनी होने के कारण परेशान तत्काल इंजीनियर वर्मा को कॉल करके खंभा हटा कर समस्या से समाधान करने को कहा,नवीन राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया जिस पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को कहा,

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button