
बरमकेला:- आज दिनांक 18.09.2025 को जनपद पंचायत बरमकेला के महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती गणेशी चौहान एवं शिक्षा समिति की सदस्य के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भंवरपुर एवं शासकीय प्राथमिक शाला भंवरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भंवरपुर बंद पाया गया।

वहीं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भंवरपुर संचालित एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। सभापति श्रीमती चौहान के द्वारा प्राथमिक शाला भंवरपुर का भी निरीक्षण किया गया। जिसमे मध्याह्न भोजन, कक्षा, शाला परिसर का जायजा लिया गया। बच्चों की शिक्षा स्तर की परख भी की गई।

शाला के वातावरण, बच्चों के स्तर से वे काफी प्रभावित हुए किन्तु शाला में कुछ कमियां पाया जैसे की रसोई भवन की स्थिति काफी जर्जर एवं शाला के बाउंड्री वॉल अधूरी पाई गई। इस दौरान सभापति श्रीमती गणेशी चौहान द्वारा एक पेड़ मां के नाम से शाला के मैदान में वृक्षारोपण भी किया गया।






