शिक्षासंगठन

ग्राम बड़े हरदी के सात दिवसीय विशेष शिविर में पहुंचे जिला संगठक भोजराम पटेल




जिला संगठक ने शिविर में किए जा रहें विविध गतिविधियों व कार्यों की सराहना

रासेयो, कैंपस और समाज के मध्य एक सेतु का निर्माण करता है: जिला संगठक भोजराम पटेल

रायगढ़।ग्राम बड़े हरदी के शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बड़े हरदी विकास खण्ड पुसौर जिला रायगढ़ में  जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 25 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक मेरा युवा भारत के लिये युवा व डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर आयोजित  सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस 30 नवंबर को  बौद्धिक परिचर्चा सत्र दौरान शिविर में  राष्ट्रीय सेवा योजना के रायगढ़ जिला संगठक श्री भोजराम पटेल तथा वरिष्ठ स्वयं सेवक छात्र नवीन कुमार दुबे शासकीय  डिग्री कॉलेज रायगढ़ का  आगमन हुआ। बौद्धिक परिचर्चा का विषय विकसित भारत पर केंद्रित था। नवीन दुबे ने विकसित भारत   पर अपने विचार रखा तथा शिविरार्थियों को प्रेरित किया। जिला संगठक श्री भोजराम पटेल जी ने विकसित भारत पर चर्चा के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उद्देश्य ,लक्ष्य व सिद्धांत ,बैच आदि को विस्तार से बताया और  शिविरार्थियों को ऊर्जा का संचार कर मार्गदर्शन किया ।उन्होंने कहा कि रासेयो कैंपस और समाज के बीच में एक सेतु का कार्य करता है। वे इस दौरान शिविर की व्यवस्था  शिविर दिनचर्या देखा और कहा  कि शिविर नियमों के तहत व्यवस्थित है कहते हुए प्रशंसा की ।उन्होंने संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल चेयरमैन श्री शिरीष सारडा के संरक्षण प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना एवं कार्यक्रम सहायक सुश्री टिकेश्वरी साहू के नेतृत्व में 58 छात्र छात्राएं शिविरार्थी के रूप में सम्मिलित हो रहें और ग्राम बड़े हरदी में शिविर थीम पर मेरा युवा भारत के लिए युवा व डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय थीम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जागरूक बना  रहें हैं कहा ।शिविर दौरान इनका कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बड़े हरदी के स्टाफ, ग्रामीण जन ,महाविद्यालय के स्टाफ सहित सभी शिविरार्थी उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 2.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button