कानूनक्राइमसामाजिक

पीपरडोल में निर्मित 2 लाख 60 हजार का सी सी रोड एक वर्ष में ही हो गया धराशयी

अपने गुणवत्ताहीन कार्य की पोल खोलती सी सी रोड

मरवाही/ जिला कार्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुदूर वनांचल ग्राम पीपरडोल में मुख्य सड़क से लगकर गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर निर्मित सी सी रोड अपने गुणवत्ताहीन कार्य की पोल खोल रही है, लगभग 1 साल पहले ही बने इसी सी सी रोड में गुणवत्ताहीन कार्य के कारण बुरी तरह दरार आ गई है, जिससे सी सी रोड क्षतिग्रस्त होकर अपनी हाल बेहाल अवस्था में पहुंच गई है,

सी सी रोड में ध्यानाकर्षण करने वाली बात यह है कि एक वर्षा काल का भी पानी नहीं ये नहीं सहन कर पाई और दब कर धँसक गई, जबकि गांव के अन्दर बने इस रोड में ट्रैक्टर के अलावा कोई बड़ी गाड़ी नहीं चलती है और रोड के निर्माण के बाद उसमें एक दो दिन पानी तराई भी की गई थी, उसके बाद रोड के किनारे किनारे लाखों रुपए के मुरूम भी डाले गए थे जिससे किनारे तरफ से रोड ना धँसक पाए लेकिन लाखों रुपए के मुरूम डालने के बाद भी सी सी रोड धंसकने से नहीं बच पाया,

मरवाही जनपद कार्यालय से लगभग 5 से 6 किलोमीटर की दूरी और मुख्य सड़क मार्ग से लगे होने के बावजूद शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में पिछड़ी हुई है, अब खबर प्रकाशन के बाद देखना यह होगा कि गांव के जिम्मेदार और शिक्षित वर्ग क्या इस विषय पर कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर राह चलते इसे भी देखकर अनदेखा करते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button