राजनीतिसामाजिक

बरमकेला नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा,सत्यभामा मनोहर नायक की ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह


सारंगढ़:- जिले के नगर पंचायत बरमकेला में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नगर सरकार में कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह पहली बार हुआ है जब कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जनता ने सत्यभामा नायक पर विश्वास जताया और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया, जिससे बरमकेला में नया राजनीतिक समीकरण बना है।

जीत दिलाने में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े,ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल के साथ प्रमुख रूप से जमीनी स्तर पर बन्टी साहू ने रड़नीति तैयार कर अपने कार्यकर्ता साथी नवीन ईमानदार, कमल किशोर, सुनील शर्मा, मनोज नायक, दुर्गेश ईमानदार, रामसिंग नायक, विजय पटेल और राजेश चौहान के साथ चुनाव प्रचार में जोर-शोर से मेहनत की और कांग्रेस को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



नगर पंचायत चुनाव को लेकर यह माना जा रहा था कि निर्दलीय प्रत्याशी ही बाजी मारेंगे, लेकिन सत्यभामा मनोहर नायक ने इस धारणा को बदलते हुए नया इतिहास रचकर पार्टी को बड़ा तोहफा दिया है। साथ ही जनता ने कांग्रेस की रीति नीति और विकास की सोच को प्राथमिकता दीया जिससे यह जीत संभव हो पाई है।

इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों तथा नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। अब नगरवासियों की नजरें सत्यभामा नायक पर टिकी हैं और वे नगर पंचायत के विकास को किस दिशा से आगे लेकर चलती हैं ये देखने वाली बात होगी ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button