
जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश नायक,जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार के आतिथ्य में समारोह हुआ संपन्न

सारंगढ़:- आज बरमकेला जनपद पंचायत के सभाकक्ष में सादगीपूर्ण वातावरण में त्रिस्तरीय चुनाव में जीते हुए नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्यों के लिए प्रथम सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था ।

कार्यक्रम कि शुरुवात मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के सामने दीपक जलाकर किया। ततपश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश नायक जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार का जनपद सीईओ अजय पटेल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने नव निर्वाचित सदस्यों का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी बरमकेला अजय पटेल ने सर्व प्रथम नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विद्या किशोर चौहान को गोपनीयता कि शपथ दिलाई उसके बाद उपध्यक्ष ओंकार पटेल और अन्य नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता कि शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण पश्चात जनपद अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर विद्या किशोर चौहान ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास जैसे शिक्षा,सड़क,बिजली,पानी,स्वच्छता जैसे मूलभूत सुविधा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगी और सबके सहयोग से बरमकेला क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगी।








