चुनावराजनीतिसामाजिक

नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शपथ ग्रहण सम्पन्न


सद्भावना भवन में समर्थकों और अतिथियों की मौजूदगी सम्पन्न हुआ कार्यक्रम


सक्ती/जैजैपुर। लोकतंत्र में कब किसका किस्मत बदल जाए इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है, लोकतंत्र की यही खूबसूरत तस्वीर आज जैजैपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिला। सद्भावना भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जब जनपद के नव निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे ने जैसे ही अध्यक्ष पद के लिए शपथ लिया वैसे ही हाल में बैठे सभी जनपद सदस्यों के अलावा कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण,जनता ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। आपको बता दें, जनपद पंचायत सदस्य के रूप में पुष्पा खूंटे ने बतौर जनपद सदस्य के रूप में जीत हासिल की थी। लेकिन जनपद पंचायत जैजैपुर में अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने के चलते भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जनपद अध्यक्ष के रूप में अपना प्रत्याशी घोषित किया था, और पुष्पा खूंटे ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए जनपद अध्यक्ष  बनी है। इसके साथ उपाध्यक्ष के लिए सीताराम चंद्रा ने भाजपा के समर्थन से चुनाव जीता है। आज हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी जनपद सदस्यों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,कृष्णकांत चंद्रा, गोपीसिंह ठाकुर,कीर्तन चंद्रा, गगन जयपुरिया, भूषण चंद्रा, सचिन सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

सामान्य गृहणी से बनी अध्यक्ष

आपको बता दे, पुष्पा खूंटे जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से ग्राम पंचायत आमाकोनी में सामान्य गृहणी थी। जिन्हें राजनीति के र शब्द की भी जानकारी नही है, वे अपने घर की घरेलू काम काज के अलावा कभी राजनीति में नही थी। लेकिन इस बार के चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष बनकर एक नया आयाम स्थापित कर महिलाओं को भी संदेश दिया है, की जब कभी मौका मिले तो अपने आप को किसी से कम नही समझना चाहिए। इससे पहले उनके पति परदेशी खूंटे उस पंचायत के सरपंच रहे है, जिसने अपने 5 साल के कार्यकाल में अपने गांव का खूब विकास कार्य कराया जिसका लाभ उन्हें जनपद अध्यक्ष के रूप में मिला।

जनता की समस्याओं को मिलकर करेंगे दूर

जनपद पंचायत के अध्यक्ष पुष्पा खूंटे ने अपने संबोधन में भाजपा के शीर्ष नेताओं और क्षेत्र के जनता का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या को दूर करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। आज केंद्र में और राज्य में हमारी भाजपा की सरकार है, तो हमारी कोशिश रहेगी क्षेत्र की जनता को सरकार की योजनाओं का बेहतर से बेहतर लाभ दिलवाना, इतना ही नही जानता कि समस्याओं का हम सभी मिलकर दूर करेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button