
सूरजपुर – प्रतापपुर के अंतर्गत आने वाले चंदौरा पुलिस ने शादी समारोह मे समारोह मे हत्या के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुरा मामला यह है की ग्राम पकनी निवासी लालचंद मरावी ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई अनिल सिंह दिनांक 30.04.2025 को गांव में शादी समारोह में गया था। अगले दिन सुबह गांव के खेत में मृत अवस्था में मिला जिसके सिर में चोट के निशान है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। जिसके बाद चंदौरा पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर हत्या के आरोपी के प्रसाजी मे जुट गई थीं जिसके बाद बारीकी से पतासाजी करने के बाद मृत्क अनिल सिंह के हत्या का आरोपी उसका चेरा भाई जगदेव निकला जिसने मृतक को खाने पीने के विवाद को लेकर टांगी से हत्या करने की बात स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।






