शिक्षासंगठनसामाजिकस्वास्थ्य

जानकी कॉलेज के रेड रिबन क्लब द्वारा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,रक्तदान महादान विषय पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता
सम्पन्न

रायगढ़ । शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में दिनाँक 10जनवरी को रेड रिबन क्लब द्वारा श्रीमती रानू साहू कलेक्टर रायगढ़,अध्यक्ष आई आर सी एच रायगढ़, मधुलिका सिंग ठाकुर सचिव सी एम एच डी रायगढ़ ,
डॉ सुषमा पटेल जिला समन्वयक शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के दिशा निर्देशानुसार एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के संस्था प्रमुख श्री शिरिष शारडा व सचिव श्रीमति तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण , एजुकेशन के प्राचार्य प्रो तेजराम नायक तथा यू जी ,पी जी के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन एवं रेडक्रॉस रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो भरत सिदार के नेतृत्व में रक्तदान जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रम ,भाषण निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में सर्वप्रथम जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन यू जी ,पी जी के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने छात्र छात्राओं को रक्तदान की महत्ता और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हे रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात् इस अवसर पर रक्तदान महादान जागरूकता पर केंद्रित भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिंदिया गुप्ता बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान मयंक दास बीएससी द्वितीय वर्ष, लिपाक्षी सा बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। वही
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिंदिया गुप्ता बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान मयंक दास बीएससी द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान अमित पैंकरा बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।आयोजित दोनों प्रतियोगिताओं का उद्देश्य रक्तदान के लिए प्रेरित कर जागरुक करना था।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो वीरेंद्र ठेठवार, प्रो मयंक डनसेना सहित सभी स्टॉफ की उपस्थिति रही।उक्ताशय की जानकारी जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के यू जी ,पी जी के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button