कानूनक्राइम

गुम नाबालिग बालिका को जूटमिल पुलिस ने किया दस्तयाब,आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

रायगढ़ – पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में जिले में गुम नाबालिगों की खोज हेतु चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र से गुम हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया है।
           जानकारी के अनुसार दिनांक 10 सितंबर 2023 को बालिका की मां ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को 9 सितम्बर को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 397/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना शुरू की गई थी।
          विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका सारंगढ़ क्षेत्र निवासी दिलीप सारथी के संपर्क में है। आरोपी दिलीप सारथी घटना के बाद से फरार था और दोनों परिजनों से भी संपर्क में नहीं थे। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा संदेही की जानकारी के लिए लगातार मुखबिर सक्रिय किए गए थे।
        इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिलीप सारथी अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने गांव में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से गुम नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया।
          बालिका के बयान दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ 366,376 (2) (ढ) भा.द.वि. एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट मामलें में जोड़ी गयी और आरोपी दिलीप सारथी 21 वर्ष सारंगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
          पूरे मामले में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई शशिदेव भोई, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ एवं महिला आरक्षक देवकुमारी भारते की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button