बरमकेला:- मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर प्राप्त हुआ है।
यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 से शाम 4:00 तक आयोजित होगा। जिसमें देशभर से चयनित युवा भाग लेंगे। इस दौरान सुनील झरिया एवं रितेश चौहान युवाओं के सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण तथा शिक्षा नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
सुनील झरिया और रितेश चौहान का चयन समाज सेवा और मेरा युवा भारत में किए गए कार्यों के आधार पर हुआ है।
यह उपलब्धि न केवल सुनील और रितेश तथा उनके गांव के लिए है बल्कि पूरे सारंगढ़ जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक गर्व का विषय है।
क्षेत्र के इन दोनों प्रतिभाशाली और समाजसेवी बेटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर प्राप्त होना युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।






