सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37.900 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त,आरोपी गिरफ्तार

सरिया/सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने ग्राम बड़े आमकोनी में कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के आरोपी नेहरू लाल सिदार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को थाना सरिया पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़े आमकोनी क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 नग प्लास्टिक बोरी एवं थैलों में पॉलिथीन में पैक कुल 37.900 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत 7,550 रुपये बताई गई है।आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत थाना सरिया में अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकापूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक विजय यादव, टीकाराम पटेल, मोहन लाल गुप्ता, आरक्षक अनुज सिदार, श्रवण टंडन, सुरेन्द्र पटेल तथा महिला आरक्षक लीलावती उरांव की सराहनीय भूमिका रही।






