
सरिया:- दिनांक 10.2.2024 को थाना प्रभारी और उनके स्टाफ पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे की पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुमन लक्ष्मॆ पिता सुखलाल लक्ष्मे उम्र 40 वर्ष साकिन बोंदा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर प्लास्टिक पन्नी में भरा हुआ 25 लीटर हाथ पट्टी कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत ₹5000 को बिक्री हेतु ला रहा था।

जिसे गवाहों के समक्ष जाकर मौके पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए धारा 0/24 धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी और उनके हमराह स्टाफ शामिल रहे।











