कानूनक्राइम

खबर के बाद हरकत में आई भटगांव पुलिस, कार में सवार फैमिली पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मेला से लौट रहे एक परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 8 वर्षीय बच्चे को चोट लग गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशें के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। लेकिन आरोपियों को पकड़ पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही थी जिसके बाद हमने खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया और पुलिस खबर के बाद हरकत में आई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। आरोपियों का नाम रामकुमार यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 32 साल साकिन सलौनीखुर्द और रविकुमार यादव पिता स्व.सुदर्शन यादव उम्र 27 साकिन सलौनीखुर्द है जबकि इनके साथ दो नाबालिक भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सरसींवा निवासी एक परिवार कार में सवार होकर देवसागर मेला से अपने घर जा रहे थे तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर उन पर ईंट, पत्थर, और डंडे से हमला कर दिया था। इस हमले में 8 वर्षीय बच्चे को चोट लग गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अज्ञात बदमाशें के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशें के खिलाफ धारा 294,323,34, 341 और 427 के तहत केस दर्ज कर बदमाशें की तलाश में जुट गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

देवसागर में विराजमान मां जेवरा दाई

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से पश्चिम में 35 किलोमीटर दूर में मां जेवरा दाई का मंदिर वनांचल पहाड़ियों पर ग्राम देवसागर में विराजमान है। इसका मूल स्थान ग्राम जेवराडिह है, जहां प्रतिवर्ष चौत्र पूर्णिमा में मां जेवरादाई का विशाल मेला लगता था । मेले में जिले और आसपास से हजारों लोग इकट्‌ठा होते हैं। संख्या में भक्त मां जेवरादाई के दर्शन पाने आते हैं। ग्रामीणों के बीच ऐसी मान्यता है कि, यहां पूजा और बैगा द्वारा हल्दी का छींटा लगाने से दंपती को संतान की प्राप्ति होती है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमृत भार्गव, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, मिथलेश राय समेत थाना के सभी स्टाप का विशेष योगदान रहा ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button