
सारंगढ़ बिलाईगढ़:- जिले से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम भेननार में एक व्यापारी के द्वारा अवैध D.A.P. तथा युरिया खाद की कालाबजारी धड़ल्ले से किया जा रहा है। किसानो ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि यूरिया खाद 900 रुपया तक बेच रहा है। ऐसे व्यापारियों पर शासन प्रशासन तथा कृषि अधिकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। जिस पर इसके जैसे बड़े व्यापारीयो का मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है। इसके जैसे बड़े खाद व्यापारीयो को किसी प्रकार का डर नहीं है। क्या इनके जैसे बड़े व्यापारियों को कही शासन प्रशासन का संरक्षण तो नहीं? ऐसे व्यापारीयो पर शासन प्रशासन को कड़ी कड़ी कार्यवाही करने की शख्त जरूरत है।






