कानूनसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

हॉस्पिटल निर्माण में देरी और गुणवत्ताहीन कार्य पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सीजीएमसी के इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए दिया नोटिस

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का किया विस्तृत समीक्षा

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 सितंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति सह विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इंद्रजीत बर्मन स्वास्थ्य विभाग प्रभारी अधिकारी सह जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, कृष्ण कुमार गोस्वामी, सुधा चौधरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के सभी नोडल अधिकारी, सीजीएमसी सब इंजीनियर सुरेंद्र चंद्रा और योगेश पटेल, कृष्ण कुमार साहू महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला ने स्वास्थ्य सूचकांकों तथा विभाग में चल रहे विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों में देरी एवं समय सीमा पर कार्य नहीं किये जाने तथा कार्यो में गुणवत्ता नहीं होने और आम नागरिकों की शिकायत होने के कारण सीजीएमएससी सब इंजीनियर को फटकार लगाया और कारण बताओ नोटिस जारी कर समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिए।कलेक्टर ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुपातिक लक्ष्य अनुरूप कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिले के तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संचालित जनऔषधि केंद्र को सक्रियता से संचालित कर बिक्री को बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रभारियों को स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के दिए निर्देश

डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के शासकीय जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 प्रसव प्रति माह समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रति महीना 10 एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रति महीना 3 प्रसव कराने के निर्देश दिए।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में सभी इलाज की सुविधा देने कलेक्टर ने दिए निर्देश

डॉ कन्नौजे ने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जांच शिविर का आयोजन कर गर्भवती पंजीयन जांच, बीपी, शुगर की जांच, कैंसर की जांच विशेष कर मुंह की कैंसर, स्तन कैंसर सर्वाइकल कैंसर की जांच, सिकलसेल की जांच किशोरियों और महिलाओं की रक्त अल्पता जांच किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी देने, आयुष्मान वय वंदना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाना, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर आम नागरिको को स्वास्थ्य लाभ दिये जाने तथा महिला वर्ग को विशेष प्राथमिता से लाभ दिये जाने हेतु निर्देश दिये गये। शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदिवासी विभाग के समन्वय से संचालित योजनाएं जैसे चिरायु टीम के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, छात्रावास, आश्रम के सभी बच्चे का हिमोग्लोबिन जांच एवम स्वास्थ्य परीक्षण एवं साप्ताहिक आयरन गोली का सेवन कार्यक्रमों में नोडल शिक्षक नियुक्त कर कार्यक्रमों की रिकॉर्ड संधारण करने एवं कार्यक्रम के सुचारु क्रियान्वयन के निर्देश दिए। जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती की प्रथम तिमाही में पंजीयन गर्भकाल में 4 बार गुणवत्ता पूर्वक जांच विशेष कर चतुर्थ जांच अनिवार्य रूप से करे और इस अवधि में हाईरिस्क गर्भवती को अच्छे से काउंसलिंग करके समय पूर्व उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफर किए जाने का निर्देश दिये। एक एक हाईरिस्क गर्भवती माताओं की ट्रैकिंग लिस्ट बीएमओ के टेबल में उपलब्ध होनी चाहिए। सभी फील्ड स्टॉफ इसकी सतत निगरानी व जांच करे। बच्चों की लगाने वाले सभी टीके समय पर लगे एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उपचार दे। जिले में एनीमिया की दर को ध्यान रखते हुए जिला स्तर में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी के बीच समन्वय हो। इनकी नियमित बैठक भी हो।

निजी नर्सिंग होम एक्ट के तहत निजी हॉस्पिटल और क्लीनिक का जांच करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि जिले में संचालित समस्त निजी नर्सिंग होम के नियमित निगरानी करने, सोनोग्राफी सेंटर एवं नर्सिंग होम एक्ट के मापदंड की जांच ही पंजीयन किए जाए एवं नियमानुसार समय समय पर निगरानी टीम के द्वारा निरीक्षण कराए तथा फर्जी मरीजों का आयुष्मान ब्लॉकिंग पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डॉ दीपक जायसवाल सिविल सर्जन, डॉ आर एल सिदार, खंड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ़, डॉ सुरेश खूंटे खंड अधिकारी बिलाईगढ़, नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट, डॉ अवधेश पाणिग्राही खंड चिकित्सा अधिकारी बरमकेला, डॉ रामजी शर्मा, डॉ रितेश सेन जिला नोडल अधिकारी जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ भूषण खुटे, जिला नोडल अधिकारी टीबी व लेप्रोसी, डॉ यशवंत आयुष नोडल अधिकारी, डॉ शशी कुमार जायसवाल, नोडल आरसीएच, डॉ बी पी साय, डॉ रुपेन्द्र साहू, जिला नोडल अधिकारी एनसीडी, एन एल इजारदार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मनोज कुमार साहू, डीएएम, मनीष रत्नाकर जिला फार्मासिस्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button