
बरमकेला:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सारंगढ़ जिले के सरिया ब्लॉक अध्यक्ष पद पर उग्रसेन साहू को नियुक्त किया है। ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद आज बरमकेला पहुंचे सरिया ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू को नगर पंचायत बरमकेला मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोहर नायक, उपाध्यक्ष राजू नायक युवा नेता बंटी साहू व महेश नायक ने गुलदस्ता भेटकर बधाई व शुभकामना प्रेषित की। बरमकेला कांग्रेस के स्नेह प्यार आशीर्वाद के लिए सरिया ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने सभी को दिल से धन्यवाद व आभार जताया है।






