
रायगढ़। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में विगत 14 नवंबर को संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल चेयरमैन श्री शिरीष सारडा के संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 131 वीं जयंती बाल दिवस के अवसर को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं जवाहर लाल नेहरू के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया एवं राज्यकीय गीत का सामूहिक रूप से गायन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का तिलक चंदन लगाकर स्वागत अभिनंदन की परंपरा का निर्वहन किया गया इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए रचनात्मक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने छात्र छात्राओं को बाल दिवस की उज्जवल शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का व्यक्त्तित्व बहुआयामी था नेहरू जी ने छोटे बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षा के महत्व पर बहुत अधिक जोर दिया।
गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के प्राचार्य श्री सतीश कुमार पाण्डेय
ने सभी को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं चाचा नेहरू को स्मरण किया कहा कि 1964 से हर साल बाल दिवस भारत में मनाया जाता है।प्रो विवेक कांबले ने प्रेरक गीत गाकर छात्रों को मोटीवेट किया। प्रो शरद पंडा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं आज का दिन बच्चों के लिए समर्पित है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने कहा कि आज का दिन बच्चों के अधिकारों पर विचार करने व एक ऐसा समाज का निर्माण करने का दिन है। कार्यक्रम के अंत में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा की डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने सुप्रसिद्ध कवियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा रचित पंक्ति “मैं बचपन को बुला रही थी बोल उठी बिटिया मेरी। नन्दन वन-सी फूल उठी यह छोटी-सी कुटिया मेरी।।
‘माँ ओ’ कहकर बुला रही थी मिट्टी खाकर आई थीं। कुछ मुँह में कुछ लिए हाथ में मुझे खिलाने लाई थी”।। के माध्यम से बचपन को उकेरा उन्होंने कहा कि बचपन बहुत सुंदर और बहुत प्यारा होता है। इस अवसर पर गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त स्टॉफ द्वारा मिलित रूप से समस्त विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के समस्त स्टॉफ के साथ अधिक संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहीं।






