आस्थासामाजिक

साल्हेओना में विजयादशमी पर्व पर निकाली झांकी, किया गया रावण दहन

साल्हेओना:- अंचल के प्रमुख ग्राम साल्हेओना में विजयादशमी के अवसर पर श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व वीर हनुमान की झांकी निकाली गई और गांव के प्रमुख गलियों में पहुंचने पर महिलाओं व युवतियों ने घर के सामने कलश, दीप सजाकर उनकी आरती उतारें. इस दौरान डीजे की धुन पर श्रीराम की वानर सेना जयकारा लगाते हुए चल रही थी. झांकी में छोटे बच्चों को भगवान राम, सीता,लक्ष्मण, हनुमान के वेशभूषा में तैयार किया गया था.
पिछले वर्ष की भांति साल्हेओना में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. पांच दिनों तक माँ अम्बे दुर्गा की भव्य मूर्ति की स्थापना बस स्टैंड के पास पंडाल में सुबह शाम को आरती पूजन व जस गीत के माध्यम से आराधना की गई. मंगलवार को विजयादशमी पर्व के अवसर पर गांव के शुभम अग्रवाल, उग्रसेन साहू, सीताराम पटेल, दिनेश साहू, युवराज चौधरी, भुवन विजय मालाकार, अगनू पटेल रामदयाल सिदार, गजिन्दर पटेल,, बनवारी सामले, कुंजबिहारी पटेल, नव सागर चौधरी, विमल चौहान, जयनारायण निषाद, आदित्य निषाद, बिट्टू निषाद, पंकज पटेल, चंद्रशेखर निषाद, विक्रम सिदार, राका पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

रामलीला मंचन के बाद हुआ रावण दहन

दुर्गा पंडाल पर अंतिम सांध्यकालीन आरती पूजन की गई, इसके पश्चात पंडाल के बगल में मंच पर बच्चों ने रामलीला का सुंदर मंचन किया गया. एक घंटे तक रामलीला का मार्मिक प्रदर्शन करने के बाद रावण वध सम्पन्न होते ही हाईस्कूल मैदान पर रावण व मेघनाथ के पुतले का दहन भारी आतिशबाजी के साथ किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button