
बरमकेला:- आबकारी विभाग की कार्यवाही, परिवहन कर रहे 175 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सेंट्रो कार जप्त कर 1.कायम प्रकरण -01,2.जप्त सामग्री- 3 प्लास्टिक बोरी में भरि हुइ कुल 175 लीटर अवैध मदिरा एवं सेंट्रो कार,3.गिरफ्तार आरोपी – 01,4.गैर जमानतीय प्रकरण – 01
सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास सर एवं प्रबंध संचालक CSMCL श्री ए.पी. त्रिपाठी सर के द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं ।
कलेक्टर डॉ. फ़रिहा आलम एवं सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 13/01/2023 को
शराब की अवैध बिक्री के विरूद्ध आबकारी वृत्त बरमकेला,के प्रभारी द्वारा कार्रवाई की गई। गस्त दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर नाका बंदी कर आबकारी जाँच चौकी अमलीपाली पर परिवहन करते अजय डनसेना पिता टीकम लाल डनसेना उम्र 32 वर्ष जाति कलार साकिन कंडोला वॉर्ड 12 थाना सरिया के कब्जे से 175 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सेंट्रो कार क्र cg 07 5848 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34/1(क ) ,34/2 एवं 59(क ) के तहत गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिल की गयी।
उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल साण्डे ,द्वारा की गयी, हमराह स्टाफ भेखराम पटेल,राजकुमार कश्यप,राधे गोविंद पाण्डेय,नाथालियन बखला,अन्नू ठाकुर एवं सुरक्षा कर्मियों का विशेष भूमिका रही ।






