शिक्षासंगठनसामाजिक

अखिल छत्तीसगढ़ चौहान कल्याण समिति का 42 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शिवरीनारायण:- 12 जनवरी 2023 को शिवरीनारायण के पावन धरा पर चित्रोत्पला गंगा महानदी के तट पर स्थित चौहान समाज के (भूतेश्वर नाथ) शिव मंदिर परिसर पर समाज के संस्थापक आदरणीय रोहित कुमार चौहान गुरुजी एवं समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों और स्थानीय मंदिर समिति के संचालकों व पुजारी के गरिमामयी उपस्थिति में सामाजिक संस्था का निर्माण वर्ष 12 जनवरी 1982 के 42 वां स्थापना दिवस को एक यादगार पल के रूप में मनाया गया। जहां आज इस पावन अवसर पर समाज के पुरोधा पुरुष सेवानिवृत्त रोहित गुरुजी के सानिध्य में समाज द्वारा स्थापित मंदिर शिवरीनारायण में भगवान शंकर की सभी ने भक्ति भाव के साथ पूजन बंधन किए। तथा कार्यक्रम का शुभारंभ एक दूसरे का सामाजिक परिचय से किया गया। तदुपरांत समाज के संस्थापक रोहित गुरुजी द्वारा जाति समाज के वर्षों से सेवाभावी कर्मठ चुनिंदा कार्यकर्ताओं को पद-प्रतिष्ठा व सम्मान के साथ वस्त्र, श्रीफल व उत्कृष्ट सेवा रत्न सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।तथा समाज के प्रति त्याग समर्पण व सच्ची सेवा की भावना पर प्रकाश डालते हुए आने वाले पीढ़ी के लिए इस अभिनव पहल की परंपरा को सदा जीवंत रखने की आव्हान की।
इसी कड़ी में राजेंद्र चौहान, गनपत चौहान, उजागर नंद, घासीराम ने भी सारगर्भित विचारों से सभा को संबोधित किए। जिसका सभी ने मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए रोहित गुरुजी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण कीये। साथ ही सभी ने गुरुजी को मीठा खिलाकर सदैव मधुर अमृतवाणी से समाज को जागृत करते रहने की कामना की।
विशेषकर आने वाले दिनों में अभी से महाशिवरात्रि के पर्व की भव्य तैयारी करने व मंदिर के संचालन तथा रखरखाव की दायित्व सौपते हुए सामाजिक एकता को बनाये रखने का संकल्प लिया गया।
साथ ही आज नवगठित जिला शक्ति के डभरा ब्लॉक में उपस्थित समाजिक पदाधिकारियों नरेश चौहान अमर सींग चौहान ओम चौहान,हेमंत चौहान ,गणेश चौहान के सानिध्य में पूर्व नियोजित चौहान समाज भवन निर्माण स्थल का चहारदीवारी निर्माण हेतु कार्य प्रारंभ किया गया। विदित हो उक्त स्थल पर चौहान समाज के सामुदायिक भवन निर्माण और शैक्षणिक होस्टल निर्माण हेतु क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महोदय द्वारा सात लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री महोदय द्वारा पर्याप्त राशि दिलाने की घोषणा कर 14 नवम्बर 2021 को पूर्व सामाजिक कार्यक्रम में विधायक द्वारा भूमि पूजन किया जा चुका है।
अखिल छत्तीसगढ़ चौहान कल्याण समिति के इस 42 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में सहभागी होकर आदरणीय रोहित गुरुजी (चुराभांठा) गनपत चौहान,सिरोत्तम चौहान,(बरौद कालरी) राजेंद्र चौहान, उजागर नंद( बरमकेला) महंगुलाल चौहान( सारंगढ़) तथा शिवरीनारायण परिक्षेत्र से राधेश्याम, रामभरोस, रामधन, हरिप्रसाद, श्रवण कुमार, भरथरी, अमर, रमेश कुमार, घासीराम, रामेश्वर ,गोविंद चौहान ,मुकेश कुमार एवं मंदिर के पुजारी सहित अनेक कर्मठ सामाजिक बंधुगण महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए इस अविस्मरणीय यादगार पल 42 वां स्थापना दिवस के परम साक्षी बने।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button