आस्थाकानूनसम्मानसामाजिक

कलेक्टर के एल चौहान ने श्रीराम जी के मंदिर में पूजा और रंगोली का अवलोकन किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 जनवरी 2024/समाजसेवी सतीश यादव और उनके साथियों के आह्वान पर कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सपत्नीक संध्या में सारंगढ़ के आजाद चौक और खड़गेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आर्टिस्ट पिंटू प्रजापति द्वारा बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया।

बहुत सुंदर रंगोली बनाने के लिए श्री चौहान ने आर्टिस्ट पिंटू का तारीफ किए और पिंटू से मिलकर बधाई दिए। कलेक्टर श्री चौहान ने खड़गेश्वर नाथ मंदिर परिसर के श्री रामचंद्र और हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके साथ साथ रानीसागर के श्री राम मंदिर में कलेक्टर ने पूजा किया और रंगोली का अवलोकन किया।

इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे भगवान श्रीराम सीता जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और माता शबरी के वेशभूषा में थे। कलेक्टर श्री चौहान ने बच्चो की तारीफ किया। इस अवसर पर सतीश यादव ,ईशान यादव, जीतेश जायसवाल, किशन गुप्ता, जूली ठाकुर, राजेश जायसवाल, अमित सारथी, जुगल केशरवानी, आशुतोष गोस्वामी, आर्टिस्ट पिंटू प्रजापति उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button