
साहू धर्मशाला में सैकडो की संख्या में उपस्थित हुए साहू समाज के लोग

महाप्रसाद खिचड़ी की भोग, मीठा पेड़ा और शरबरत का किया गया वितरण

सारंगढ़,बिलाईगढ़!! साहू समाज के आराध्य देवी माता कर्मा जी के जयंती के अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला साहू संघ के सामाजिक बंधुओं द्वारा भक्त माता कर्मा जी का जयंती बड़े हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया जयंती!

5 अप्रैल को आयोजित माता कर्मा के जयंती के अवसर पर पूरे भारत देश में साहू समाज के लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला साहू संघ के समस्त साहू समाज के लोग सारंगढ़ स्थित साहू धर्मशाला में एकत्रित हुए साथ ही कभी उत्साह के साथ एकत्रित हुए लोगों ने धूमधाम से माता का पूजा किया

माता कर्मा के जयंती के अवसर पर समस्त साहू समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा साहू धर्मशाला के बाहर टेंट स्टाल लगाकर राहगीरों एवं ज़रूरतमंद लोगों को माता का महाप्रसाद खिचड़ी, पेड़ा,और शरबत का वितरण किया!

उक़्त जयंती के अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक लोग की उपस्थिति से कार्यक्रम में नया ऊर्जा के साथ नया उमंग देखा गया!






