
सरिया:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नदी तट में बसे गांव रानीडिही के सुखलाल चौहान के पुत्र हार्दिक चौहान एवं पियूष चौहान ने गुरु रवींद्रनाथ टैगोर विद्यापीठ कोर्रा स्कूल में केजी वन में किया टॉप। आपको बतादे कि हार्दिक चौहान केजी टू में 99% अंक लाया है तो वही पीयूष चौहान केजी वन में 86% लाकर अपने माता-पिता गुरुजनों व स्कूल तथा अंचल का मान बढ़ाया है।

सुखलाल चौहान सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ अठगावा सेक्टर रानीडीही के अध्यक्ष हैं जो खेती कीसानि कर अपने जीवन यापन कर बच्चों को पढ़ा लिखा रहे हैं। जिससे खुश होकर माता-पिता गुरुजन और समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनो भाईयो को आशीर्वाद स्वरूप हार्दिक बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सुखलाल चौहान और उनके परिजनों ने गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर विद्यापीठ स्कूल कोर्रा के पूरे टीम व शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया है।






