
सरिया:-लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सरिया पुलिस ने अर्ध सैनिकों के साथ सड़क पर उतरते हुए फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को भय मुक्त होकर 7 मई को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने का संदेश दिया है।

सरिया थाना प्रभारी की अगुवाई में सरिया थाना के ग्रामीण क्षेत्र पंचधार, बोंदा,भीखमपुरा,बार,देवगांव में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को सुरक्षा का बोध कराना एवं असामाजिक तत्वों तक संदेश पहुंचाना है कि शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की हिम्मत ना करें । लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को जिले में मतदान होना है।







