शिक्षासम्मान

“मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण” योजना के तहत उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए कृष्ण कुमार

सरिया/सुधीर चौहान:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में कृष्ण कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण” योजना के तहत उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विद्यालय में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है।

सारंगढ़ बिलाइगढ़ जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 शिक्षकों को इस योजना के तहत पुरस्कृत किया गया।इस हेतु सेजेस सारंगढ़ में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।


कृष्ण कुमार गुप्ता शासकीय प्राथमिक विद्यालय नदीगांव में कार्यरत हैं एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचारी गतिविधि, कबाड़ से जुगाड , टी एल एम निर्माण, राज्य स्तरीय बाल साहित्य निर्माण कार्यशाला,प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की भूमिका आदि के लिए विख्यात हैं। इनके लगन व समर्पण से नदीगांव विद्यालय उत्तरोत्तर उन्नति कर रहा है व आम जनता का लगाव भी विद्यालय के प्रति बढ़ रहा है।

कृष्ण कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत उत्कर्ष उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने पर, समस्त शिक्षकगण व मित्रगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील प्रधान, गिरिजा अच्युतानंद प्रधान सरपंच, शुकदेव दुआन जनपद पंचायत सदस्य बरमकेला आरती अरविंद प्रधान उप सरपंच,विमलेश विश्वाल एवम गाँव के नागरिकों में खुशी और हर्ष व्याप्त हैं। पालकों व आमजनों के मन में इससे शासकीय विद्यालय के प्रति सकारात्मक धारणाएँ बन रही है जो बहुत ही अच्छा परिवर्तन है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button