
जहां शिक्षक आइडियल होते हैं वहां स्टूडेंट सक्सेसफुल होते हैं : डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल
रायगढ़/सुधीर चौहान:- विगत दिवस भारतरत्न, महान शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जयंती 05 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल , तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया
चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अपने शिक्षकों का भाव विभोर होकर छात्रों ने किया आत्मीय स्वागत सह सम्मान
शिक्षक दिवस के उज्जवल से ओतप्रोत वातावरण में एकाकार होकर सभी
छात्र छात्राओं ने उपस्थित समस्त शिक्षकों का तिलक चंदन लगाकर एवं पुष्पगुच्छ श्रीफल व उपहार भेंटकर अभिनंदन एवं सम्मानित किया।
प्रेरणा भरा रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक और समूह नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। एमएससी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर के छात्र मयंक दास ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी शिक्षकों का अभिनंदन आदर किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा कुछ हट के शिक्षक वर्ग के लिए खेल गतिविधि का भी आयोजन किया गया था।

उद्बोधन क्रम में अतिथियों ने व्यक्त किए प्रेरित उदगार
शिक्षक दिवस समारोह के पुनीत अवसर पर संबोधन की कड़ी में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा,रायगढ़ के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने शिक्षक दिवस की समारोह में उपस्थित कॉलेज स्टाफ व छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि हमारी इस संस्था का जो छोटा सा अंकुर था आज वो बड़ा पेड़ बनता जा रहा है ।लेकिन अभी आकाश की ऊंचाइयां काफी दूर है।गार्जियन एंड गाईड सोसायटी की संस्थान को इस मुकाम तक पहुंचाने में मेरे समकक्ष जितने भी शिक्षक बैठे हैं उन सभी को हार्दिक धन्यवाद है ।सचमुच आज का दिन बहुत पावन है। शिक्षक स्टूडेंट को अच्छे से मोटिवेट करते हैंतथा जहां शिक्षक आइडियल होते हैं वहां स्टूडेंट सक्सेसफूल होता है।आप सभी छात्रों के आइडियल बने।

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने कहा कि शिक्षक स्टूडेंट के चारित्रिक गुणों को विकसित करने के साथ समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं स्वस्थ समाज व देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षक वर्ग ही निभाते हैं।शिक्षक न केवल ज्ञान के संवाहक होते हैं बल्कि इंसानियत के आदर्श भी होते हैं
कहते हुए उपस्थित सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने शिक्षक दिवस की बधाई देते एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने विश्व को भारतीय दर्शनशास्त्र से अवगत कराया।ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।उनका मानना था कि शिक्षा से समाज के अनेक अवरोधों बुराइयों को खत्म किया जा सकता है कहते हुए शिक्षक दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं सभी को प्रेषित किया।

शिक्षक दिवस पर एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस रायगढ़ की टीम ने किया जानकी कॉलेज के शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक दिवस सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस रायगढ़ की टीम मो अली अंसारी (ब्रांच मैनेजर),दीपक कुमार बरेठ, अनिल पटेल (सेल्स मैनेजर) व इंदिरा पटेल (फाइनेंशियल कैंसलटेंट) का आगमन हुआ।उक्त टीम ने जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष शारडा,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ,प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी एवं कॉलेज के समस्त शिक्षकों का प्रमाणपत्र व उपहार भेंटकर सम्मानित किया।वहीं दूसरी ओर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस रायगढ़ की टीम के अधिकारी गणों का श्रीलफल, उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

शिक्षक दिवस पर इनकी रही उपस्थिति
शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर कॉलेज के प्रो विवेक कांबले, प्रो कमलेश साव,,प्रो शरद पंडा,श्री विद्यानंद पटेल श्री नरेंद्र प्रधान, श्री दिनेश पटेल,प्रो केशव पटेल, प्रो सीताराम कैवर्त्य ,प्रो भरत सिदार, प्रो वीरेंद्र ठेठवार, प्रो मयंक शीतल डनसेना, प्रो भारती जश्वानी , प्रो अंजु पटेल, प्रो संतोष ठाकुर,प्रो हिमा पटेल, प्रो नेहा साहू,प्रो नेहा डनसेना,माननी प्रधान ,श्री बोधराम बेहरा, प्रो मुक्तेश्वर प्रधान, प्रो बसंत बांजी, प्रो डुलेश्वेर खूंटे,अन्य स्टाफ सहित कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन
शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का मंच संचालन बीएड द्वितीय वर्ष एवं एमएससी प्रथम व थर्ड सेम बॉटनी के छात्र छात्राओं द्वारा की गई।






