शिक्षासंगठनसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में कोठी खोल अंचल में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान ।

द्वितीय दिवस बौद्धिक चर्चा में पशुधन स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ।

दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क पशुधन मेले का लाभ ।

अपना पशुधन गाय बैल बकरी का कराया उपचार जांच एवं टीकाकरण ।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंन्धरा विकासखंड बरमकेला संबंद्ध शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल सत्य महिमा अलेख आश्रम जीरानाला कोठीखोल में मेरा युवा भारत के लिए युवा थीम को लेकर विशेष शिविर लगाया है । आज द्वितीय दिवस कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीण अंचल में चलाया गया स्वच्छता अभियान ।

बौद्धिक चर्चा के तहत पशुधन मोबाइल यूनिट टीम डोंगरीपाली द्वारा पशुधन वाहन के साथ शिविर में आकर के आंचल के कई गावों से आए ग्रामीण उनके पशुधन का जांच उपचार एवं टीकाकरण कराया गया साथ ही पशुधन शिविर में उनको दवा वितरण के साथ विचार गोष्ठी में पशुधन वृद्धि हेतु सलाह दी गई।

इस शिविर में पशुधन मेला के अवसर पर ग्रामीण अंचल से श्री शरद साहू, बजरंग अग्रवाल, श्रीकांत बांजी, भागीरथी साहू, स्वतंत्र न्यूज़ संवाददाता स्वर्ण भोई के साथ पशु चिकित्सा सहायक डॉक्टर एम डी सिदार, डॉक्टर हितेश यादव, गोपाल साहू, शंकर प्रसाद, रामावतार सिदार, गंगाराम यादव एवं अनेक गणमान्य नागरिक भाग लिए सहायक कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमार साहू द्वारा डिजिटल साक्षरता विषय पर स्वयंसेवकों को विशेष जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीण दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में द्वितीय दिवस से ही लोगों में जागरूकता एवं प्रसन्नता का माहौल बना हुआ है एवं लोग बढ़ चढ़कर सभी जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता निभा रहे हैं। उक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी बीडी मिश्रा ने दी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button