खेलशिक्षासम्मान

राज्य स्तरीय लैक्रॉस में अंबेडकर स्कूल के बच्चों ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

सक्ती/सुधीर चौहान – लैक्रॉस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय लैक्रॉस का आयोजन मेजर ध्यान चंद स्टेडियम पुसौर में आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जी सी चौकसी क्वालिटी चैंपियन राधेश शर्मा सीनियर एसेसर अब्दुल रियाज खान एसेसर सुशील कुमार एसेसर विजय कांटे प्रोफेसर का आगमन हुआ जहां राज्य से लगभग 16 जिले के टीम ने भाग लिया जिसमें सक्ती जिले से सब जूनियर की टीम में अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला के बच्चों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल प्राप्त किए जो कि पूरे जिले के लिए हर्ष की बात है अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला के डायरेक्टर बी डी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा जिससे इन्होंने सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया वहीं आशा है कि आने वाले दिनों में हमारे बच्चों का नेशनल लेवल में भी चयन होने की पूरी संभावना है वहीं बच्चों में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है अंबेडकर स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन को देखकर खुश होकर उपस्थित अतिथियों द्वारा स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान एवं स्कूल की शिक्षिका एवं खेल मैनेजर दीनू साहू को भी सम्मानित किया गया

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button