भाजपाराजनीतिसामाजिक

सहनू पैंकरा बने घरघोड़ा जनपद अध्यक्ष, राजेश पटेल के नेतृत्व में निर्विरोध चयन



घरघोड़ा: समर्पण और सेवा भाव के प्रतीक सहनू पैंकरा को सर्वसम्मति से घरघोड़ा जनपद अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह सफलता मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल के कुशल नेतृत्व और संगठन की एकजुटता का परिणाम है।

सहनू पैंकरा इससे पहले भी मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए सभी सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना।



इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहनू पैंकरा के नेतृत्व में जनपद क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पैंकरा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

जनपद अध्यक्ष चुने जाने के बाद सहनू पैंकरा ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबके सहयोग से घरघोड़ा के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button