
पुसौर/सुधीर चौहान: समर्पण और सेवा भाव के प्रतीक श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने पुसौर जनपद अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा ली है। जनपद पंचायत पुसौर में अनारक्षित सीट से निर्विरोध चुने जाने वाली जनपद सदस्य श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने आज जनपद अध्यक्ष पद पर भी जीत हासिल कर चुकी हैं। आज के इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्यासी हेमलता चौहान को 13 वोट तो कांग्रेस के प्रत्यासी सतरूपा चौहान को 12 वोट मिले जिससे प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सतरूपा चौहान को एक वोट से हराकर जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा ली है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद राधेश्याम राठिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमती हेमलता चौहान के नेतृत्व में जनपद क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि चौहान अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।
जनपद अध्यक्ष चुने जाने के बाद हेमलता चौहान ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबके सहयोग से पुसौर के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगी।






