
परिसर की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के समन्वयक व जिला संगठक के दिशा निर्देशानुसार तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में विगत 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यरत महिला स्टॉफ एवं अध्ययनरत गर्ल्स स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।
तथा रासेयो स्वयं सेवकों द्वार कॉलेज परिसर की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ के साथ रासेयो के छात्र छात्राओं की सहभागिता एवं उपस्थिति रही।






