कानूनशिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड द्वितीय वर्ष के सीनियर छात्रों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन

विदाई समारोह में मिस फेयरवेल श्वेता पटेल व मिस्टर फेयरवेल चिरंजीव चुने गए

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में बीएड प्रथम वर्ष के जूनियर प्रशिक्षणार्थी छात्र छात्राओं ने अपनी महाविद्यालयीन गौरवशाली विदाई परम्परा का निर्वहन करते हुए बीएड द्वितीय वर्ष के सीनियर प्रशिक्षणार्थी छात्र छात्राओं के लिए विगत 11 मार्च 2025 को विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर सबसे पहले मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी एवं गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के प्राचार्य श्री सतीश पांडेय द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि आप सभी ने महाविद्यालय के गरिमा के अनुकूल समारोह का आयोजन किया है ,इस बार के आयोजन में यूनिक गतिविधियां शामिल है। आप सभी नित नए ऊंचाइयां छुएं मेरी शुभकामनाएं हैं।


चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने विदाई दे रहे और ले रहें सभी जूनियर एवं सीनियर प्रशिक्षणार्थी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी की मुख्य परीक्षा कुछ ही दिन शेष बचे हैं आप सभी अच्छे मेहनत और लगन ईमानदारी के साथ तैयारी करें और अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करें। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार दुष्यंत कुमार त्यागी द्वारा रचित पंक्तियों के माध्यम से बीएड के छात्रों को मोटीवेट किया। बीएड अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने के पश्चात हमारे आगे की पढ़ाई के अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं हैं यहां सारे कोर्स उपलब्ध है। प्रो विवेक कांबले ने कहानी से छात्रों को मोटीवेट करते हुए मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर जूनियर प्रशिक्षणार्थी छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर्स के लिए विविध मनोरंजक खेल गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत अपने नृत्य प्रतिभा को मंच द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया ।


विदाई समारोह में मिस फेयरवेल श्वेता पटेल व मिस्टर फेयरवेल चिरंजीव चुने गए वहीं मिस परफेक्ट सरस्वती,मिस्टर परफेक्ट हिमांशु लकड़ा तथा मिस गुड लुकिंग सरिता पटेल व मिस्टर गुड लुकिंग यशवंत चुने गए जिसे जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी द्वारा टैग खिताब से सम्मानित किया गया ।आयोजित प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त सीनियर प्रतिभागियों को डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी, चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त शैक्षणिक अशैक्षणिक स्टॉफ एवं बीएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के समस्त जूनियर एवं सीनियर प्रशिक्षणार्थी छात्र छात्राओं की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। विदाई समारोह कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बीएड प्रथम वर्ष के महेश मालाकार, हेमा पटेल ,प्रदीप मिश्रा एवं हरिहर देहरी ने किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button