
सारंगढ़: जिले के ग्राम कपरतूंगा निवासी सुभाष दूधिका बाई जयसवाल के ज्येष्ठ पुत्र सचिव चंद्रकुमार जायसवाल & लक्ष्मी जी को आज प्रथम पुत्र रत्न प्राप्त हुआ है जिससे जयशवाल परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि चंद्रकुमार जायसवाल वर्तमान में बरमकेला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चांटीपाली और डभरा के सचिव पद पर पदस्थ हैं चंद्रकुमार जायसवाल जी को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति पर माता पिता घर परिवार व समाज के साथ-साथ उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा नवजात शिशु की उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।






