कानूनक्राइम

40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार


सरिया/सुधीर चौहान:- मामले का संक्षिप्त विवरण- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में सलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, मोटर साइकल के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

आज दिनांक 01.06.2025 के सुबह करीबन 10/30 बजे जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कंचनपुर – भूलमुड़ा कच्ची रोड से अपने मोटरसाइकिल क्र CG 13 K 3668 में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु लेकर आ रहा है की सूचना पर कंचनपुर – भूलमुड़ा रोड पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्र CG 13 K 3668  के चालक को पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रतन दास मानिकपुरी पिता कीर्ति दास मानिकपुरी उम्र 34 वर्ष ग्राम पुरैना तेली थाना चंद्रपुर जिला शक्ति हाल मुकाम सरिया थाना सरिया का होना बताया। आरोपी के मोटरसाइकिल को चेक करने पर मोटरसाइकल के पीछे में प्लास्टिक बोरी में भरा करीब 40 लीटर अवैध महुआ शराब  रस्सी से बंधा मिला। शराब के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु परिवहन करना बताया। आरोपी के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब कीमती 8000 तथा मोटर साइकल क्र सुपर स्पलेंडर CG 13 K 3668  कीमती 20000 जुमला कीमती 28000 रु को उसके पेश करने पर जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र0-105/2025 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को आज दिनांक 01.06 2025 को रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक कार्यवाही में  थाना प्रभारी प्रमोद यादव स.उ.निरी. सुमन चौहान ,,प्र. आर. टीकाराम, आर. दिलीप स्नेही,लक्ष्मी पटेल,राम पटेल अनुज सिदार म. आर. सविता यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button