
फरसाबहार:- जिला जशपुर जनपद पंचायत फरसाबहार ग्राम पंचायत केरसई के राजस्व ग्राम घासीमुंडा में भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा एक वर्ष पुराना पुलिया एक बरसात भी झेल नहीं पाया और धरासाई हो गया ये पुलिया घासीमुंडा से बरडीपा बस्ती पहुंच मार्ग ग्राम पंचायत मुख्यालय से लगभग लगभग पृथक हो गया है किसी भी आपात स्थिति में वहां निवासरथ सभी जनता स्वास्थ्य सुविधा के लिए खटिया या पैदल से ही वाहन पहुंच मार्ग तक जाने पर विवश होकर रह गए हैं आदिवासी बहुल इलाका होने के चलते जनप्रतिनिधि भी इस क्षेत्र में ध्यान नहीं देते हैं ऐसा वहां के ग्रामीणों का कहना है और सबसे बड़ी बात यह क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का विधानसभा क्षेत्र है और यहां से 99.99% वोट भारतीय जनता पार्टी को मिलता है।
नंद कुमार राम की रिपोर्ट






