
नंद कुमार राम की रिपोर्ट।
जशपुर। छत्तीसगढ़ की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। जशपुर जिले के 48 प्राचीन और श्रद्धा स्थलों के जीर्णोद्धार, विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल ₹2,03,59,000 (दो करोड़ तीन लाख उनसठ हजार रुपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह निर्णय न केवल धार्मिक स्थलों को नवजीवन देगा, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार, गांवों में पर्यटन और संस्कृति का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री श्री साय की इस संवेदनशील पहल के लिए ग्रामवासियों, पुजारियों और धार्मिक समितियों ने हर्ष और आभार प्रकट किया है। यह पहली बार है जब इतने व्यापक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों के उत्थान हेतु एक साथ इतनी बड़ी राशि स्वीकृत की गई है।

स्वीकृत मंदिरों की सूची एवं राशि (ग्राम अनुसार):
- जामटोली, केन्दपानी – हनुमान मंदिर: ₹3 लाख
- जामटोली – हनुमान मंदिर: ₹2 लाख
- सिरिमकेला – नगेराटुकु मंदिर: ₹5 लाख
- गट्टीबूढ़ा, रायटोली – हनुमान मंदिर: ₹3 लाख
- खटगा, रोतियाटोली – हनुमान मंदिर: ₹3 लाख
- दोकड़ा, खुटीटोली – हनुमान मंदिर: ₹5 लाख
- दोकड़ा, डेंबुटोली – राधाकृष्ण मंदिर: ₹5 लाख
- दोकड़ा, डुमरटोली – हनुमान मंदिर: ₹3 लाख
- चेटबा – हनुमान मंदिर: ₹5 लाख
- चेटबा – गायत्री मंदिर: ₹5 लाख
- चेटबा, नारायण बहली – श्रीराम मंदिर: ₹5 लाख
- देवरी, फॉस्कोटोली – शिव मंदिर: ₹5 लाख
- कटंगखार, जमुन्दा – शिव मंदिर: ₹5 लाख
- नारियरडांड, कोगाबहरी – हनुमान मंदिर: ₹5 लाख
- शब्दमुंडा – छातेस्वर महादेव मंदिर: ₹3 लाख
- पतरापाली, गरियादोहर – बजरंगबली मंदिर: ₹5 लाख
- कोहलनझरिया – जगन्नाथ मंदिर: ₹5 लाख
- खुटगांव – बुढ़ा महादेव मंदिर: ₹5 लाख
- तुमला – शिव मंदिर (महादेव गुड़ी): ₹5 लाख
- सिंगीबहार – जगन्नाथ मंदिर: ₹5 लाख
- रापाडांड (केरसई) – बजरंगबली मंदिर: ₹5 लाख
- अमडीहा – बजरंगबली मंदिर: ₹5 लाख
- डुमरिया – शिव मंदिर कालादरहा: ₹2 लाख
- बोखी – शिव मंदिर लकराघरा: ₹3 लाख
- अमडीहा – शिव मंदिर कदलकछार: ₹3 लाख
- पुराइनबंध – कृष्ण मंदिर: ₹5 लाख
- साजबहार – शिव मंदिर: ₹5 लाख
- समडमा – शिव मंदिर: ₹5 लाख
- केन्दईबाहर – काली दुर्गा मंदिर: ₹5 लाख
- हेठघिंचा – राधाकृष्ण मंदिर: ₹5 लाख
- धौरासाड – शिव मंदिर: ₹3 लाख
- पगुराबहार, सरईटोली – मंदिर: ₹3 लाख
- रायकेरा – शिव मंदिर महादेव टोंगरी: ₹5 लाख
- पण्डरापाठ – नागेश्वर धाम मंदिर: ₹4.79 लाख
- सन्ना – गायत्री मंदिर: ₹5 लाख
- मनोरा – शिव मंदिर: ₹3 लाख
- बटुराबहर – श्रीराम मंदिर: ₹5 लाख
- कुनकुरी थाना परिसर – मंदिर: ₹3 लाख
- दोड़़ीबहर – शिव मंदिर: ₹5 लाख
- गिनाबहार – हनुमान मंदिर: ₹3 लाख
- भेलवटोली – बजरंगबली मंदिर: ₹5 लाख
- जोरातराई – शिव मंदिर चिटकवाइन: ₹5 लाख
- सिंदरीमुंडा, पुटूकेला – राधाकृष्ण मंदिर: ₹5 लाख
- गोरिया, कोरवाबहारी – हनुमान मंदिर: ₹5 लाख
- हेठकापा, नोनपानी – शिव मंदिर: ₹3 लाख
- गोरिया, कुम्हारटोली – शिव मंदिर: ₹3 लाख
- कुनकुरी, वार्ड 4 – लक्ष्मी भोलेनाथ मंदिर: ₹5 लाख
- रायकेरा – श्री जगन्नाथ मंदिर: ₹4.80 लाख
जनआस्था के प्रतीकों को नई पहचान दे रहे हैं मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सोच स्पष्ट है – “गांवों की आत्मा वहाँ के देवस्थल हैं, इनका सम्मान और विकास हमारी प्राथमिकता है।” यही कारण है कि उन्होंने न केवल घोषणा की, बल्कि त्वरित रूप से राशि स्वीकृत कर वचन को कर्म में बदला।
इस पहल से जहाँ ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को सम्मान मिला है, वहीं आने वाले समय में जशपुर एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।






