शिक्षासंगठनसम्मेलनसंस्कृतिसामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया

हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के दिशा निर्देशानुसार संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चेयरमैन श्री शिरीष सारडा डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण में प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में विगत 12 जनवरी 2026 को रासेयो के प्रतीक पुरुष ,युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विविध सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई तथा स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर आधारित
संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं रासेयो प्रतीक पुरुष ,युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात् स्वयं सेवक छात्र छात्राओं ने रासेयो गीत का गायन किया। सर्वप्रथम संगोष्ठी में प्रो अनुभा दुबे ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर केंद्रित विचार रखे। प्रो विवेक कांबले ने छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए कहा।प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांत एवं अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासम्मेलन में दिए व्याख्यान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने स्वामी जी के आदर्श पर चलने हेतु तथा नशा मुक्त एवं यातायात जागरूकता हेतु छात्र छात्राओं को संकल्प दिलाया।
चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने स्वामी विवेकानंद के दर्शन पर केन्द्रित प्रभावशाली विचार रखे।उन्होंने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति हिन्दू धर्म और सनातन मूल्यों को प्रतिस्थापित किया।डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। स्वामी जी ने देश के युवाओं को आव्हान किया उठो जागो और आगे बढ़ते रहो जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
मंच संचालन रासेयो स्वयं सेविका बीकॉम अंतिम वर्ष मीनाक्षी ध्रुव ने किया ।
आभार व्यक्त रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना ने किया । कार्यक्रम में इस अवसर पर अधिक संख्या में रासेयो स्वयं सेवक एवं कॉलेज के अन्य छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो विवेक कांबले, प्रो अनुभा दुबे ,प्रो ज्योति पटेल, सुश्री जया चौहान ,प्रो भरत सिदार, प्रो शरद पंडा,प्रो अंजु पटेल, प्रो दीक्षा प्रधान,प्रो सीताराम कैवर्त्य, श्री विद्यानंद पटेल ,श्री दिनेश पटेल , श्री नरेंद्र प्रधान, डॉ सूर्यदेव यादव, प्रो केशव पटेल , प्रो नेहा साहू , प्रो नेहा डनसेना, प्रो हरीश गुप्ता,प्रो बसंत बंजी , प्रो आकाश निराला आदि की उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button