
महासमुंद:- सकल जैन समाज ने विगत 5 जुलाई को कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित चिकोड़ी तहसील के नंदी पर्वत में हुई जैन आचार्य परम पूज्य 108 श्री कामकुमार नंदी जी मुनिराज की जघन्य हत्या के विरोध में राष्ट्रपति एवम राज्यपाल के नाम पर जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा । उक्त कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद ने सकल जैन श्री संघ का समर्थन किया एवम ज्ञापन सौंपने में अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जैन समाज ने मुनिराज द्वारा हत्यारे को रकम उधार दिए जाने की भ्रामक जानकारी फैलाने पर भी अपना विरोध दर्ज किया है ।

जैन समाज ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आव्हान किया है तथा कानून में ऐसी व्यवस्था करने का निवेदन किया है की सभी समाज के साधु संतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके । जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने बताया की वहां की जैन संघ ने पूर्व में अपराधी को उसकी विषम परिस्थिति में अनुकंपा वश रकम प्रदान की थी, जिसे जरूरत पूरी होने के बाद लौटाने का आग्रह किया था । जिससे क्षुब्ध होकर उसने जैन समाज के मुनिराज की हत्या कर दी । इसका पूरे भारत वर्ष में विरोध हो रहा है ।

ज्ञापन सौंपने के समय जैन समाज के ट्रस्टीगण राजेश लूनिया, प्रदीप झाबक, जसराज लोढ़ा, अशोक चौरडिया, सीए रितेश गोलछा सहित जैन समाज के गुमान मालू, सुशील बोथरा, ललितांग गोलछा, सुमित कोचर, रोशन लूनिया, संकल्प पारख, गौरव बरडिया, अखिलेश लूनिया, दुष्यंत कोचर, हर्ष भंसाली, वैभव झाबक, रौनक लूनिया, मोहित बरडिया, समकीत मालू, मनीष गोलछा, अक्षय कोचर, रवि कोचर, हेमंत झाबक, हर्ष कोचर, हर्ष गोलछा, आदित्य पींचा, जतिन लूनिया सहित सिंधी समाज से मोहित इसरानी एवम विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। यह जानकारी जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने प्रदान की ।







