राजनीतिसामाजिक

अंधड़-पानी के बावजूद देर रात तक भोगल को बधाइयां देने पहुंचते रहे लोग,पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल की उपस्थिति में जन्मोत्सव पर लड्डुओं से तौले गए भाजपा नेता अजीत सिंह भोगल


बिलासपुर: चुनौतियों से लड़कर लक्ष्य को साधने की कला में महारत असाधारण व्यक्तित्व के मालिक अजीत सिंह भोगल को चाहने वालों की बड़ी संख्या है , उनकी सहजता और सीधी भाषा-शैली लोगों को खूब भाती है , यही वजह है उनकी एक आवाज पर समर्थकों की भीड़ लग जाती है। सही मायने में वे लोगों के दिलों में बसते हैं , इसकी झलक उनके जन्म उत्सव पर देखने को मिली ! बिगड़े मौसम और अंधड़ पानी के बीच कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक उनके चाहने वाले की भीड़ लगी रही। शनिवार की संध्या अजीत सिंह भोगल के 27 खोली चौक आवासीय परिसर में इस वर्ष भी 16 मार्च की संध्या सात से नौ बजे तक भोगल के सहपाठियों द्वारा बड़े धूमधाम से उनका जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया। ठीक समय पर आंधी पानी आ जाने के बावजूद बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के गरिमामयी उपस्थिति में अजीत सिंह भोगल को अस्सी किलो के मोतीचूर के लड्डूओं से सैकड़ों शुभचिंतकों के साक्षी में तौला गया और केक काटककर आपस मे खुशियां बांटी गई। इस बीच जबरदस्त आतिशबाजी हुई , रायगढ़ से पहुंचे जितेन्द्र केशरी किशोर कुमार फेम ने बार बार ये दिन आये … गीत गाया जिसकी सभी ने सराहना मुक्तकंठ से सराहना की। तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह भी उत्सव में शामिल हुए और बूके भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान बारिश होती रही लोग भीगते रहे वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रही फिर भी बड़ी संख्या में शुभचिंतकों , मित्रों व स्नेहीजन महिलाएं- पुरूष , बच्चे – बूढे भोगल तक पहुंचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते रहे , सिलसिला देर तक चलता रहा। अर्थात भोगल के चाहने वालों ने हर परिस्थितियों में उनके साथ होने का एहसास कराया।


मूक बाधित नौनिहालों बालिकाओं के मध्य भी पहुंचे भोगल
——————————
नगर के नूतन चौक सरकंडा में स्थित सत्यसांई हेल्प वे मूक बाधित बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में संध्या जाकर संस्था की संरक्षक ममता मिश्रा समाज सेविका के द्वारा उल्लेखनीय कार्यो की सराहना करते हुए अजीत सिंह भोगल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया उक्त अवसर पर संस्था और मूक बाधित बालिकाओं द्वारा भोगल के जन्मदिन को अपनी भावनाओं के अनुरूप केक काटकर जन्मोत्सव मनाया वहीं दूसरी ओर प्रातः सर्वप्रथम गुरू तेग बहादुर शिक्षण संस्थान द्वारा स्टाफ व नौनिहालों द्वारा जन्मोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया गया केक काटी गई मिठाईयां बांटी गई सुबह से लेकर रात्रि पहर तक चले विभिन्न संस्थाओं में जैसे निधि जीव आश्रय जहां दुर्घटनाग्रस्त बेजुबान जानवरो का उपचार कर देखभाल लालन पालन किया जाता है जहां सहयोगी साथियों के साथ जाकर संस्था की प्रमुख निधि तिवारी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया टीम मानवता संस्था द्वारा ब्लड डोनेशन व स्वच्छ भारत मिशन में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रोत्साहित करने संस्था के प्रमुख को स्मृति चिन्ह भेंट किया युथ संस्कार फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों की सेवा कार्य तथा विभिन्न परिक्षाओं के लिए दिव्यांग बच्चों को राइटर उपलब्ध कराना ऐसे संस्था में भी जाकर प्रमुखों को अपने जन्मदिन को यादगार बनाने उनसे भेंट मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत करने का सिलसिला दिन भर चलता रहा!
उल्लेखनीय बात यह रही कि 16 मार्च की संध्या आये अचानक आंधी तुफान व असमय बारिश व विद्युत गुल होने के बावजूद भी अजीत सिंह भोगल बिलासपुर पश्चिम भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े ही उमंग उत्साह व उल्लासपूर्ण वातावरण में देर रात्रि पहर तक पटाखों की अनुगुंज के मध्य मनाई जाती रही जहां उन्हें बधाईयां व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा!

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button