
सारंगढ़: नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े बरमकेला नगर के विभिन्न वार्डों में धुआंधार जन संपर्क किया और अपने प्रत्यासी के पक्ष में वोट मांगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर मौजूद रहे। भारी उत्साह के साथ महिलाएं हाथ से हाथ पकड़ कर साथ दे रही है।

सारंगढ़ विधायक ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी, जिसमें सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरतें शामिल हैं।

नगरवासियों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए कहा कि अब तक उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, और वे एक ऐसे प्रतिनिधि की तलाश में हैं, जो उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचा सके। सत्यभामा मनोहर नायक ने वादा किया कि यदि जनता का समर्थन मिला, तो वे क्षेत्र में ठोस विकास कार्य करेंगे और सभी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान नगरवासियों में काफी उत्साह देखा गया और सत्यभामा मनोहर नायक को अपना समर्थन देने की बात कही।







